देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल विश्वविद्यालय में आतंकी अफजल गुरु की फांसी के विरोध में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान लगे ‘राष्ट्र विरोधी’ नारे का शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई की चेतावनी दी थी उसके बाद कल जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को राजद्रोह के आरोप में 3 दिन के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
अपने गिरफ़्तारी से एक घंटे पहले कन्हैया ने जेएनयू कैंपस में छात्रों के बीच भाषण दिया था जिसमे उन्होंने भाजपा सरकार और संघ को जमकर लताड़ा था और यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
कन्हैया ने अपने भाषण में कहा था की “हमें आरएसएस से देशभक्ति का प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है, हमें इस देश से प्यार है,हम इस देश के 80% गरीब आबादी के लिए लड़ते हैं।इस देश के संविधान पर हमें पूरा भरोसा है। इस देश के संविधान पर अगर कोई ऊँगली उठायेगा यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वो ऊँगली संघीयों की हो या किसी और की। “