“मेरी पहचान”- आज दूसरा सेंटर जाकिर नगर में शुरू.

ehsan नई दिल्ली! दिल्ली कि  सामाजिक संस्था  इंडियन यूथ फोरम ने “मेरी  पहचान” कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए  जामिया नगर के जाकिर नगर गली  नम्बर 7  में  रहने वाले गरीब मजदूर और  रिक्शाचालको के बीच भी शुरू की!   आपको बता दे मेरी पहचान नाम से द इंडियन यूथ फोरम ने  गरीब  मजदूर और  रिक्शाचालको को पढ़ाने का मुहीम चला रहे हैं! इसकी शुरुआत 1  मार्च से सबसे पहले ओखला विहार के झुग्गी में रहनेवाले गरीबों से की गई हैं!  जाकिर नगर में इनका शिक्षक यूथ फोरम के सदस्य  मुहम्मद एहसान को  बनाया गया हैं! यूथ फोरम के मेम्बर ज़िया चौधरी ने कहा ऐसे गरीबों पर कोई  ध्यान नहीं देता! हमलोगों की कोशिश हैं की ये लोग भी पढ़ कर अपने बच्चों  को  शिक्षा के प्रति जागरूक करे! यूथ फोरम  के मेम्बर शौकत ने बताया अभी  एक सेंटर ओखला विहार में चल रहा हैं वहाँ के गरीब काफी उत्सकता से पढ़  रहे हैं और यहाँ भी गरीब,मजदूरों में उत्सकता देखने को मिल रही हैं! ये यूथ  फोरम गरीबों के बीच  ईमानदारी से कार्य कर रही हैं! शौकत ने बताया हमे किसी से कोई मदद नहीं मिल रही हैं हमलोग आपस में ही पैसा जमा करके इनके बीच किताब और कॉपी खरीद के बाँट रहे हैं! इस मौके पर यूथ फोरम के मेम्बर नुरुल होदा,खालिद हसन और सयान आदिल उपस्थित थें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *