
दिल्ली . भारत की अगली मुख्य सूचना आयुक्त सुषमा सिंह होंगी। वह दीपक संधू की जगह लेंगी,संधू कार्यकाल इसी माह के अंत में खत्म हो रहा है। संधू के बाद सुषमा दूसरी महिला होंगी जो इस पद पर काम करेंगी। मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में पूर्व आइएएस सुषमा सिंह की नियुक्ति का निर्णय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और कानून मंत्री कपिल सिब्बल की समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है।
सुषमा सिंह केंद्रीय सूचना आयोग में 23 सिंतबर 2009 से सूचना आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। वह 31 मई 2009 को आइएएस से रिटायर हुई थी। झारखंड कैडर की अधिकारी सुषमा ने भारत सरकार के पूर्व सचिव के रूप में कार्य किया है। उन्होंने 1972 में आइएएस अधिकारी के रूप में काम करना शुरू किया था। सुषमा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में भी सचिव के रूप में काम किया है।